World Chess : ग्रीस| भारतीय वर्ल्ड चेस प्लेयर डी गुकेश और दिव्या देशमुख ने यूरोपियन क्लब कप में डबल गोल्ड मेडल जीते। गुकेश ने सुपरचेस की ओर से खेलते हुए इंडिविजुअल गोल्ड हासिल किया, जबकि दिव्या ने सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो की टीम के साथ महिलाओं की कैटेगरी में शीर्ष स्थान पाया।
इस साल के टीम इवेंट का टाइटल सुपरचेस ने जीता, जिन्होंने 7 राउंड में से 14 अंक हासिल किए और कोई भी मुकाबला नहीं हारा। अल्कलॉइड दूसरे और नोवी बोर तीसरे स्थान पर रही।
World Chess : ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन, अभिमन्यु और पौराणिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट यूरोपियन क्लब टीमों का वार्षिक आयोजन है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
विमेंस कैटेगरी : सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो ने 13 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, उनके बाद सिरमिमियम सरेउस्का मित्रोविका दूसरे स्थान पर रही।











