Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Anuppur News : अनूपपुर जिले से बड़ी खबर: हृदयाघात पीड़ित मरीज को...

Anuppur News : अनूपपुर जिले से बड़ी खबर: हृदयाघात पीड़ित मरीज को एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल शिफ्ट किया

Anuppur News
Anuppur News

Anuppur News : अनूपपुर/अमित सेनगुप्ता : डोला नगर परिषद के निवासी 50 वर्षीय विश्वनाथ गोस्वामी को डायलिसिस के दौरान माइनर अटैक आया, स्थिति गंभीर होने पर तत्काल पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उन्हें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हैलीपैड से भोपाल रवाना किया गया।

Anuppur News : यह सुविधा मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल के प्रयास और कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर सक्रिय की गई। मरीज के साथ उनके पुत्र भी एयरलिफ्ट हुए।

Anuppur News : आपातकालीन सेवा की इस त्वरित व्यवस्था से मरीज को समय पर उच्च स्तरीय उपचार मिल सका। परिजनों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Anuppur News : इस पूरे ऑपरेशन में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, नगरपालिका तथा मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट की घड़ी में यह जनजीवन के लिए संजीवनी बन रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here