GST team raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ स्टेट जीएसटी (GST) टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में बिलासपुर में तीन बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई के बाद, टीम ने आज कोरबा में दो और रायपुर में एक बड़े कोयला कारोबारी के यहां दबिश दी है। इन कारोबारियों के ठिकानों पर जीएसटी टीम द्वारा सघन जांच चल रही है।
GST team raid : स्टेट जीएसटी की टीम का अनुमान है कि ये कारोबारी भी बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी में संलिप्त हैं। यह कार्रवाई दर्शाती है कि राज्य में टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों पर विभाग की पैनी नजर बनी हुई है।
GST team raid : गौरतलब है कि इससे पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारी—महावीर कोल वाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के ठिकानों पर छापा मारा था। लंबी जांच के बाद इन कारोबारियों ने मिलकर कुल ₹27 करोड़ 61 लाख रुपये जीएसटी टीम को सरेंडर किए थे।
- महावीर कोलवाशरी ग्रुप ने ₹10 करोड़
- फिल ग्रुप ने ₹11 करोड़
- पारस कोल वाशरी ने ₹6.50 करोड़
GST team raid : बताया गया है कि महावीर कोलवाशरी ग्रुप, बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़ा हुआ है। बिलासपुर में हुई कार्रवाई के बाद अब कोरबा और रायपुर में हुई यह छापेमारी, राज्य में कोयला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क में टैक्स चोरी की संभावनाओं की ओर इशारा करती है।













