Saturday, September 19, 2026
Home Business Gold Rate Today : त्योहारों पर महंगा हुआ सोना-चांदी, दाम पहुंचे सातवें...

Gold Rate Today : त्योहारों पर महंगा हुआ सोना-चांदी, दाम पहुंचे सातवें आसमान पर; जानें आज का गोल्ड रेट

Gold Rate
Gold Rate

Gold Rate Today : नई दिल्ली : देश में त्योहारी सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। पिछले तीन दिनों से लगातार सोने के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि चांदी ने तो एक हफ्ते में ही प्रति किलो ₹9,000 की रिकॉर्ड छलांग लगाई है। आज, 24 सितंबर को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही।

Gold Rate Today : आज का गोल्ड रेट:

24 कैरेट सोना: ₹11,570 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹10,606 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹8,678 प्रति ग्राम

पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना ₹262 और 22 कैरेट सोना ₹240 प्रति ग्राम महंगा हो चुका है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (1 ग्राम)

 

शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
मुंबई ₹11,570 ₹10,606 ₹8,678
चेन्नई ₹11,609 ₹10,641 ₹8,811
कोलकाता ₹11,570 ₹10,606 ₹8,678

 

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले सात दिनों में चांदी ₹7,000 से ₹9,000 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। आज, दिल्ली और मुंबई में 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,40,100 है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में यह ₹1,50,100 है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए, ज्यादातर गहने 22 कैरेट सोने में बनाए जाते हैं, जिसमें 91.6% सोना होता है और बाकी अन्य धातुएं होती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here