भोपाल में AI का खेल : ड्रग तस्कर के गुर्गे के साथ नेताओं की फर्जी फोटो वायरल करने वाला धराया…

Parivesh
भोपाल में AI का खेल

भोपाल, मध्य प्रदेश : भोपाल में बीजेपी नेताओं की AI से एडिट की गई तस्वीरें वायरल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बिजेंद्र शुक्ला है। इस मामले में पुलिस ने 4 से 5 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है, जिन्होंने ये तस्वीरें वायरल की थीं।

मामला तब सामने आया जब ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार यासीन मछली के गुर्गे आशू उर्फ शाहरुख हसन की फोटो को बीजेपी नेताओं के साथ एडिट कर वायरल किया गया।

इस तरह किया गया फोटो में बदलाव:

  • विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिन पर उनके एक समर्थक जितेंद्र लिटोरिया ने उन्हें बधाई दी थी। इस बधाई वाली फोटो में जितेंद्र लिटोरिया की जगह आशू उर्फ शाहरुख हसन की फोटो लगाकर वायरल किया गया।
  • इसी तरह, एक बैग वितरण कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर और पार्षद बी. शक्ति राव की फोटो में भी छेड़छाड़ कर बी. शक्ति राव की जगह आशू उर्फ शाहरुख हसन की फोटो लगा दी गई।

दोनों फोटो वायरल होने के बाद, बीजेपी नेताओं ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फोटो वायरल करने और शेयर करने वाले सभी लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस फोटो को वायरल करने में कांग्रेस के दो नेताओं का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *