Monday, March 30, 2026
37.1 C
Raipur

Gold Rate : सितंबर के आखिरी दिन सोने-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, कीमतों में आई जबरदस्त तेजी**

Gold Rate : नई दिल्ली: साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों ने जहां निवेशकों को लगातार चौंकाया है, वहीं सितंबर महीने में ये लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रिटर्न के मामले में इसने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। महीने के अंतिम दिन दोनों धातुएं अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश का सोच रहे हैं, तो ताज़ा रेट पर एक नजर ज़रूर डाल लें।

Gold Rate : सोना-चांदी की कीमतें नहीं रुक रहीं

Gold Rate : सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन (मंगलवार) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1,100 रुपये से ज्यादा की उछाल के साथ 1,17,561 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 1,000 रुपये प्रति किलो से अधिक बढ़कर 1,44,200 रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

Gold Rate : सितंबर में बंपर तेजी

Gold Rate : अगर पूरे सितंबर महीने की बात करें तो गोल्ड और सिल्वर, दोनों में लगातार उछाल देखा गया। 1 सितंबर को एमसीएक्स पर सोने का रेट 1,05,776 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो महीने के अंत तक 11,785 रुपये बढ़ गया। वहीं चांदी की कीमत 1,24,661 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1,44,200 रुपये पर पहुंच गई, यानी इसमें 19,539 रुपये का उछाल आया।

Gold Rate : घरेलू बाजार में भी तेजी का असर

Gold Rate : सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार या एमसीएक्स ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी इन धातुओं ने गदर मचा रखा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन 24 कैरेट सोना 1,15,454 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,44,387 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

Gold Rate : 1 सितंबर को 24 कैरेट गोल्ड 1,04,493 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी पूरे महीने में इसमें 10,961 रुपये का उछाल आया है। वहीं चांदी की कीमत 1,22,800 रुपये से बढ़कर 1,44,387 रुपये पहुंच गई, यानी 21,587 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ।

Gold Rate : ज्वेलरी खरीद पर पड़ेगा ज्यादा खर्च

Gold Rate : अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये जानना जरूरी है कि अलग-अलग राज्यों में उत्पाद शुल्क, टैक्स और मेकिंग चार्ज के चलते दाम अलग-अलग हो सकते हैं। IBJA की वेबसाइट पर दिए गए रेट देशभर में बेस प्राइस माने जाते हैं, लेकिन ज्वेलरी पर 3% GST और मेकिंग चार्ज जुड़ने से इसकी कीमत और बढ़ जाती है।

Gold Rate : कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?

Gold Rate : भारत में ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट भी पसंद करते हैं। शुद्धता को कैरेट के आधार पर हॉलमार्क से पहचाना जा सकता है:

24 कैरेट – 999
23 कैरेट – 958
22 कैरेट – 916
21 कैरेट – 875
18 कैरेट – 750

Gold Rate : क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमत?

कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं:

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता
डॉलर की कमजोरी
केंद्रीय बैंकों और ईटीएफ की ओर से बढ़ती मांग
चांदी के औद्योगिक उपयोग में तेजी

Gold Rate : इन सभी कारणों ने मिलकर सोने और चांदी दोनों की मांग को बढ़ाया है, जिससे इनके दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अगर आप निवेश या खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा ट्रेंड और बाजार विश्लेषण पर एक बार गौर जरूर करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories