C.G Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन गर्म तो रातें सामान्य

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है, जिससे दिन के समय गर्माहट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, वहीं ठंडे इलाकों में भी पारे में इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

दिन में गर्मी, रात का मौसम सामान्य

प्रदेश में हवाएं लगातार दिशा बदलते हुए प्रवेश कर रही हैं, जिसके कारण कभी तापमान में गिरावट तो कभी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। अब स्थिति यह है कि दिन में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है, जबकि रात का मौसम भी सामान्य होने लगा है। आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने से रात का तापमान और ऊपर जा सकता है।

Read More : M.P News : भोपाल में पुलिस का बड़ा एक्शन! ईरानी डेरे में देर रात कॉम्बिंग गश्त, कई अपराधी गिरफ्तार

बीते 24 घंटे रहा शुष्क मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क दर्ज किया गया। कहीं भी वर्षा नहीं हुई और आसमान साफ बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई सक्रिय साइनोप्टिक सिस्टम मौजूद नहीं है, इसलिए अचानक बड़े बदलाव की संभावना कम है।

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.2°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5°C रिकॉर्ड हुआ। इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है, जबकि अन्य हिस्सों में गर्माहट बढ़ रही है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रह सकता है।

मौसम के इस बदलाव के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को दिन-रात के तापमान अंतर से सावधान रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories