संतोष कुमार कोल/जबलपुर : ऑनलाइन गेमिंग एप में मुनाफा कमाने की लत ने एक युवक को ठग बना दिया। ऑनलाइन गेमिंग के नशे में युवक ने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। रांझी पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे मंजीत किशोर सोनकर को ठगी के आरोप में हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, मंजीत किशोर सोनकर कैलाश ऑनलाइन फोटो कॉपी दुकान में दिवाकर परिहार के पास गया और 60 हजार रुपये ऑनलाइन डालने के बदले कैश देने का वादा किया। रुपये ट्रांसफर होने के बाद दिवाकर रुपये देने से कतराने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
Read News : Fake Journalist : ग्रामवासियों की एकजुटता : ठगी और दबाव डालने वाले फर्जी पत्रकार को किया दंडित
जांच में सामने आया कि मंजीत किशोर सोनकर मझौली का रहने वाला है और यादव कॉलोनी में किराए पर रहता है। युवक ने बताया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग एप एविएटर में पैसे लगाए, लेकिन गेम हार गया। इसी तरह युवक ने अमखेरा नीवासी से भी 50 हजार रुपये की ठगी की थी।
Read News : PM Modi Speech : जहर से लेकर ‘रिमोट कंट्रोल’ तक असम में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें….
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से सघन पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। मामला गंभीरता से लिया गया है, ताकि अन्य संभावित पीड़ितों को भी राहत दी जा सके।











