पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 7 लोगों की मौत, कई घायल….

0
167
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट

 पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : लखनऊ। गुडंबा के बेहटा गांव में एक भीषण हादसा हुआ है। अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, लेकिन कई लोग अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई और लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट की सटीक वजह जांच के बाद सामने आएगी। हालांकि, हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि अवैध फैक्ट्री प्रशासन की नजर के सामने कैसे संचालित हो रही थी। यह भी पता नहीं चल पाया कि किसी अधिकारी को इसकी भनक थी या नहीं, और अगर थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

रेस्क्यू और राहत कार्य अभी जारी हैं, और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह घबराएं नहीं और राहत कार्य में सहयोग करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here