fake-job-case-balrampur: बलरामपुर में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, असली नाम छिपाकर सरकारी नौकरी पाने वाला प्रधान पाठक निलंबित

0
73

fake-job-case-balrampur: जिले में शासकीय सेवा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कोल्हुआ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिकायत से शुरू हुई जांच

यह पूरा मामला ग्राम कुशफर निवासी सत्यनारायण की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने 11 अप्रैल 2025 को कलेक्टर को दस्तावेजों सहित शिकायत सौंपी थी। आरोप था कि ग्राम पंचायत कुशफर के सरपंच और शासकीय स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक, दोनों ने एक ही पहचान और पारिवारिक विवरण का गलत उपयोग किया है।

शिकायत में यह भी कहा गया कि जालसाजी कर गलत शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर एक व्यक्ति ने सरपंच पद प्राप्त किया, जबकि दूसरे ने सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल की।

fake-job-case-balrampur: जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने मामले की गहन जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार, कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह का वास्तविक नाम रामदुलार है और उनके पिता का नाम जीतू है। उन्होंने कथित रूप से असली लालमन सिंह के नाम और दस्तावेजों का उपयोग कर शासकीय नौकरी प्राप्त की थी।

नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई तय

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का गंभीर उल्लंघन है। इसके तहत उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
विभाग में हड़कंप

fake-job-case-balrampur: इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच की तैयारी कर रहा है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

CG Crime: रायगढ़: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर छापा, स्टाईगर गोटी से सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here