raipur-cleanliness-action: रायपुर नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक-55 में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा था और जल निकासी प्रभावित पाई गई।
raipur-cleanliness-action: जांच में यह भी सामने आया कि तय संख्या के मुकाबले कम सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम अधिकारियों ने संबंधित सफाई ठेकेदार पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
raipur-cleanliness-action: स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
raipur-cleanliness-action: इससे पहले भी नगर निगम ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की थी। गंदगी फैलाने, डस्टबिन नहीं रखने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
raipur-cleanliness-action: नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









