Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

Nepal News : नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच 13,500 कैदी फरार, पुलिस फायरिंग में 5 नाबालिग कैदी मारे गए, अब तक 30 की मौत और 1000 से अधिक घायल

Nepal News : काठमांडू: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इन घटनाओं के बीच 13,500 से ज्यादा कैदी जेलों से फरार हो गए हैं, वहीं हिरासत में रखे गए 560 आरोपी भी भाग निकले हैं।

 

 

Nepal News : पश्चिमी नेपाल की एक जेल में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस की गोलीबारी में पांच नाबालिग कैदियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि कैदियों ने सुधार गृह में हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके बाद गोली चलानी पड़ी।

 

 

Nepal News : अब तक देशभर में हिंसा के चलते 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आगजनी, तोड़फोड़ और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

 

 

Nepal News : स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। उन्हें Gen-Z प्रदर्शनकारियों का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। वे इस समय आर्मी मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही हैं।

 

 

Nepal News : हिंसा के बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चार परिवार नेपाल में फंसे हुए हैं। इन परिवारों में कुल 14 लोग शामिल हैं जो काठमांडू के एक होटल में रुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।

 

 

Nepal News : इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र जारी किया है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे देश की व्यवस्था को बचाने के लिए आगे आएं। ओली ने इन घटनाओं को गहरी साजिश बताया और कहा कि जेल से कैदियों को छुड़ाने और कार्यालयों में आगजनी की घटनाएं योजनाबद्ध थीं।

 

 

Nepal News : नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1033 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 713 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, 55 को रेफर किया गया है और 253 नए मरीज भर्ती हुए हैं। सबसे ज्यादा मरीज सिविल सर्विस हॉस्पिटल में हैं, जहां 436 का इलाज चल रहा है। इसके अलावा नेशनल ट्रॉमा सेंटर में 161 और एवरेस्ट अस्पताल में 109 लोग भर्ती हैं। देशभर के 28 अस्पताल घायलों का इलाज कर रहे हैं। मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के हिल्टन होटल में आग लगा दी, जिससे होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories