Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

Ashoknagar Crime News : अशोकनगर: शादी का झांसा, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव मामले में मुख्य आरोपी और माँ गिरफ्तार

Ashoknagar Crime News : अशोकनगर। जिले में ‘लव जिहाद’ से जुड़े एक गंभीर मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसका सहयोग करने वाली उसकी माँ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का संगीन आरोप है। पुलिस ने इस मामले में लापता युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

2 घंटे में युवती दस्तयाब घटनाक्रम के अनुसार, 5 जून को पीड़िता के भाई ने कोतवाली थाने में सूचना दी थी कि उसकी 18 वर्षीय बहन बिना बताए कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई। कोतवाली निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान और सउनि देशराज सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज 2 घंटे के भीतर युवती को ढूंढ निकाला।

3 साल से शोषण और मतांतरण का दबाव महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि आजाद मोहल्ला निवासी आरोपी आसिफ खान उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी और उसकी माँ द्वारा युवती पर धर्म परिवर्तन (निकाह के लिए) करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

कठोर धाराओं में मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी आसिफ खान और उसकी माँ के खिलाफ अपराध क्रमांक 274/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 87, पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories