Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Road Safety Week Chhattisgarh : भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े “गुड सेमेरिटन सम्मान”...

Road Safety Week Chhattisgarh : भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े “गुड सेमेरिटन सम्मान” से सम्मानित; स्वास्थ्य मंत्री ने मानवता की सेवा के लिए सराहा

Road Safety Week Chhattisgarh : बैकुंठपुर। जिला प्रशासन कोरिया के तत्वावधान में मानस भवन, बैकुंठपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान तत्परता दिखाते हुए घायलों की जान बचाने वाले भाजयुमो कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने उन्हें जिला पुलिस प्रशासन की ओर से “गुड सेमेरिटन सम्मान” (नेक मददगार) प्रदान किया।

घायलों के लिए ‘देवदूत’ बनकर आते हैं सामने अंचल राजवाड़े को यह सम्मान सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की निस्वार्थ सहायता करने के लिए दिया गया है। क्षेत्र में अंचल राजवाड़े की पहचान एक ऐसे सक्रिय युवा नेता के रूप में है, जो सड़क पर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर न केवल पुलिस को सूचित करते हैं, बल्कि घायल व्यक्तियों को तत्काल अपने वाहन या एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाना और उनके त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना अपनी प्राथमिकता समझते हैं।

प्रशासन ने दिया ‘नेक मददगार’ का संदेश राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस प्रशासन का उद्देश्य ऐसे नागरिकों को प्रोत्साहित करना है जो कानूनी पचड़ों के डर को त्यागकर घायलों की मदद के लिए आगे आते हैं। अंचल राजवाड़े ने इस सम्मान के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों की मदद करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

गरिमामयी उपस्थिति समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में घायलों की मदद कर जीवन बचाने का संदेश दिया गया। अंचल राजवाड़े को मिले इस सम्मान से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here