Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Tilda Neora-Farmers Protest: किसानों की जमीन के मुद्दे पर भूपेश बघेल का...

Tilda Neora-Farmers Protest: किसानों की जमीन के मुद्दे पर भूपेश बघेल का धरना, तिल्दा थाने का घेराव, स्पंज आयरन प्लांट और जमीन विवाद के खिलाफ खोला मोर्चा

Tilda Neora-Farmers Protest
Tilda Neora-Farmers Protest

Tilda Neora-Farmers Protest: रायपुर। अल्दा-देवरी क्षेत्र में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे, फर्जी एनओसी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों को लेकर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा-नेवरा थाने का घेराव किया।

Tilda Neora-Farmers Protest: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अल्दा, देवरी और घुलघुल क्षेत्र में किसानों की जमीन पर फर्जी एनओसी के जरिए अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। साथ ही सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण किया गया है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस और प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Tilda Neora-Farmers Protest: भूपेश बघेल ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तिल्दा थाने के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बघेल ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

Tilda Neora-Farmers Protest: इस दौरान उन्होंने देवरी, घुलघुल और अल्दा क्षेत्र में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति के बिना क्षेत्र में प्लांट स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि 1 जून को तिल्दा-नेवरा में आयोजित किसान महापंचायत में भी भूपेश बघेल ने किसानों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here