EVM Loot Allegations : “यह जीत नहीं, लूट है”: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप— बोलीं, “मुझे लात मारी गई, EVM लूटी गई, दोबारा हो काउंटिंग”

VIKASH KHALKHO

EVM Loot Allegations : कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य में भारी उथल-पुथल मचा दी है। भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। मतगणना केंद्र (Counting Center) में करीब 5 घंटे रहने के बाद बाहर आईं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

“मुझे लात मारी और धक्का दिया” ममता बनर्जी ने भावुक और आक्रामक होते हुए कहा, “मुझसे कहा गया कि हमारे एजेंट को अंदर आने देंगे, लेकिन उन्होंने किसी को नहीं घुसने दिया। उन्होंने मुझे अंदर धक्का दिया, पीटा और यहाँ तक कि मुझे लात भी मारी गई। वहां लगे CCTV कैमरे जानबूझकर बंद कर दिए गए थे।” उन्होंने इस जीत को ‘नैतिक’ नहीं बल्कि ‘अनैतिक’ करार दिया है।

चुनाव आयोग और केंद्र पर हमला TMC सुप्रीमो ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा:

“चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है, वह पूरी तरह अवैध है। EVM मशीनों को लूटा गया है। यह जीत नहीं, सरासर लूट है। मैंने CEO और RO से शिकायत की, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा।”

दोबारा काउंटिंग की मांग ममता बनर्जी ने भवानीपुर सहित अन्य विवादित सीटों पर ‘री-काउंटिंग’ (दोबारा मतगणना) की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास वैध आईडी कार्ड होने के बावजूद उन्हें रोका गया। हालांकि, उन्होंने हार न मानने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि “पूरी लूट हुई है, लेकिन हम वापसी करेंगे।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *