Chhattisgarh Police Operation Talash : मुस्कान लौटाता ‘ऑपरेशन तलाश’: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक महीने में खोज निकाले 4056 गुमशुदा

0
85

Chhattisgarh Police Operation Talash : रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए 1 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” चलाया। इस एक माह के सघन अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड 4056 लोगों को सुरक्षित खोज निकाला है। इनमें न केवल राज्य के भीतर, बल्कि देश के 10 अन्य राज्यों से भी लोगों को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया।

अभियान के मुख्य आंकड़े: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बरामद किए गए लोगों में शामिल हैं:

  • कुल बच्चे: 545 (75 बालक और 470 बालिकाएं)

  • कुल वयस्क: 3511 (972 पुरुष और 2539 महिलाएं)

दीगर राज्यों से वापसी छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष टीमों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों में दबिश देकर 182 लोगों को वापस लाया। इसमें 63 बालिकाएं और 103 महिलाएं शामिल थीं, जो कि पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय क्षमता को दर्शाता है।

इन जिलों ने मारी बाजी अभियान को सफल बनाने में तीन जिलों का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा:

  1. दुर्ग: 683 लोगों की पतासाजी (सर्वाधिक)

  2. बिलासपुर: 648 लोगों को खोजा गया

  3. रायपुर: 426 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी ली, जिससे हजारों घरों के बुझे हुए चिराग फिर से रौशन हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here