हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान : बचेली में हुआ रंगारंग आयोजन, स्कूली बच्चों के बीच हुई चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता

0
158

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान : फकरे आलम खान/ बड़े बचेली : राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिका बड़े बचेली द्वारा “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” थीम के अंतर्गत जन-जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन तक स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम की भावना को पहुँचाना है।

Read More : डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में व्यास पूजा, गुरु पूजा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यक्रम संपन्न

आज नगर के सरस्वती स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ थीम पर आधारित थीं। विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 7 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसका समापन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान शासन और प्रशासन के मार्गदर्शन में आम जनता को स्वच्छता और देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने हेतु चलाया जा रहा है।

Read More : CG News : घरघोड़ा में विधायक राठिया ने विकास मित्तल को बनाया विधायक प्रतिनिधि, जनसेवा को मिलेगी नई धार

आज के कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल के शिक्षकगण, शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here