EOW का बड़ा छापा : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कुल 10 ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने दबिश दी, जिसमें कई शराब कारोबारियों के घर शामिल थे।
EOW का बड़ा छापा : रायपुर में विशेष रूप से देवनगरी इलाके में शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। राजधानी में 3 से 4 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। बिलासपुर और दुर्ग में भी छापेमारी के दौरान कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद शराब कारोबार में कथित वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के सबूत इकट्ठा करना है। ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इस मामले में आगे की जांच और गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच प्रदेश के शराब कारोबारियों में भी चिंता का माहौल है।











