Wednesday, February 18, 2026
18.5 C
Raipur

Electric Car : भारत में टेस्ला की एंट्री-मुंबई में पहला शोरूम, EV मार्केट में नई हलचल

Electric Car : मुंबई। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रांति को एक नया आयाम देते हुए टेस्ला ने मुंबई के BKC स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। यह शोरूम एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा, जहां ग्राहक टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों को न सिर्फ देख सकेंगे, बल्कि कंपनी की एडवांस टेक्नोलॉजी को भी करीब से अनुभव कर सकेंगे।

इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के CEO आनंद महिंद्रा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए टेस्ला का स्वागत करते हुए लिखा, “भारत में स्वागत है, एलन मस्क और टेस्ला। कॉम्पिटिशन इनोवेशन को बढ़ाता है, और अभी बहुत कुछ होना बाकी है। चार्जिंग स्टेशन पर मिलते हैं!” उन्होंने 2017 के एक पुराने ट्वीट का भी ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने मस्क से भारत आने की अपील की थी।

EV नीति बनी गेमचेंजर

भारत सरकार की 2024 की नई EV पॉलिसी के तहत अगर कोई कंपनी ₹4,150 करोड़ का निवेश करती है, तो उसे इंपोर्ट ड्यूटी में भारी छूट दी जाएगी — जो 70% से घटकर 15% तक जा सकती है। टेस्ला इसी नीति का लाभ उठाते हुए फिलहाल इंपोर्टेड कारें लाने पर फोकस कर रही है।

टेस्ला की भारत में एंट्री के पीछे की बड़ी वजहें

  1. ग्लोबल मंदी से निकलने की कोशिश: अमेरिका, यूरोप और चीन जैसे बाजारों में सेल्स में गिरावट के बाद भारत जैसे नए, उभरते EV बाजार में प्रवेश जरूरी हो गया था।

  2. नीति समर्थन: सरकार की नई EV नीति ने टेस्ला जैसे ब्रांड्स के लिए भारत को आकर्षक डेस्टिनेशन बना दिया है।

  3. प्रीमियम सेगमेंट की डिमांड: भारत में लग्जरी EV की मांग तेजी से बढ़ रही है। टेस्ला की Model Y इसी सेगमेंट को टारगेट करती है।

किससे होगी टेस्ला की टक्कर?

भारत में टेस्ला को टाटा मोटर्स, महिंद्रा, BYD, हुंडई और मर्सिडीज-बेंज जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी।

  • टाटा मोटर्स: EV मार्केट में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी। Nexon EV टेस्ला की किफायती चुनौती है।

  • महिंद्रा: BE6 और XUV 9e जैसे मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए तैयार हैं।

  • BYD और MG मोटर्स: टेक्नोलॉजी-फोकस्ड और स्टाइलिश EV पेश करने वाली कंपनियां।

  • BMW, Audi, Mercedes: लग्जरी EV मार्केट में सीधा मुकाबला।

क्या होगा भारतीय ऑटो मार्केट पर असर?

फिलहाल टेस्ला की गाड़ियां महंगी हैं और इनका असर प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित रहेगा। हालांकि, इसका भारत आना EV सेक्टर में प्रतिस्पर्धा, इनोवेशन और निवेश को नया बल देगा। आने वाले वर्षों में टेस्ला के लोकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान भारत में EV रिवोल्यूशन को और मजबूत कर सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds