Durg Crime : दुर्ग। शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से रविवार देर रात तीन नाबालिग फरार हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल सुधार गृह में रखा गया था।
Durg Crime : सूत्रों के अनुसार, घटना देर रात की है जब तीनों बालक 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर संस्थान से भाग निकले। घटना का पता चलने पर बाल सुधार गृह प्रबंधन ने तुरंत बाल संरक्षण विभाग और पुलगांव पुलिस को सूचना दी।
Durg Crime : पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और फरार बालकों की तलाश के लिए विशेष टास्क टीम गठित की गई है।
Durg Crime : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलगांव बाल संप्रेषण गृह से विधि से संघर्षरत तीन बालक फरार हुए हैं, जिन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग टीम लगाई गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Durg Crime : फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन खोज अभियान चला रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या फरारी में किसी बाहरी व्यक्ति ने मदद की थी। बाल संप्रेषण गृह प्रशासन से भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
Durg Crime : गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेषण गृह से नाबालिगों के भागने की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार तीनों नाबालिगों को जल्द पकड़ा जाएगा और सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











