Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Ujjain Suicide Case : फर्नीचर कारीगर का आत्मदाह : पत्नी-बेटी के छोड़ने से टूटा दिल, इलाज के दौरान मौत…

Ujjain Suicide Case : उज्जैन। रविवार सुबह शहर के शिवाजी पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। पारिवारिक विवाद से परेशान फर्नीचर कारीगर राजेंद्र शर्मा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस भयावह घटना का वीडियो आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लोगों ने जब राजेंद्र को आग की लपटों में घिरा देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Ujjain Suicide Case : माधवनगर थाना पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को चरक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है। हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया, जहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

READ MORE : Ujjain engineer accident : उज्जैन में सड़क हादसे में युवा इंजीनियर की मौत, पिता गंभीर घायल, बस स्टैंड छोडऩे के दौरान हुआ हादसा

मरने से पहले राजेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसकी पत्नी ज्योति और बेटी माही उसे छोड़कर उसके बहनोई संतोष कुमार (निवासी शिप्रा विहार) के घर चली गई हैं, जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। वहीं, पत्नी ज्योति शर्मा ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र शराब पीने और सट्टा खेलने का आदी था। पैसे नहीं देने पर वह उसे और बेटियों को मारता-पीटता था तथा पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।

READ MORE : Ujjain Mahakal Darshan : महाकालेश्वर मंदिर में आज का विशेष श्रृंगार दर्शन: भस्म आरती में बिखरी बाबा महाकाल की अलौकिक छटा…

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि राजेंद्र की पत्नी ने पहले भी नागझिरी थाने में घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज कराई थी और हाल ही में आवेदन भी दिया था। बताया गया कि राजेंद्र अपनी पत्नी को वापस साथ लाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जब उसे पता चला कि पत्नी किसी रिश्तेदार के पास रह रही है, तो उसने गुस्से और निराशा में आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवारजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories