Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh विधायक की गाड़ी से टक्कर, हंगामे के बीच फायरिंग की अफवाह

विधायक की गाड़ी से टक्कर, हंगामे के बीच फायरिंग की अफवाह

विधायक की गाड़ी से टक्कर, हंगामे के बीच फायरिंग की अफवाह
विधायक की गाड़ी से टक्कर, हंगामे के बीच फायरिंग की अफवाह

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन की गाड़ी से मामूली टक्कर के बाद विवाद और फायरिंग की अफवाहों ने माहौल गरमा दिया। यह घटना ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने आए विधायक की गाड़ी के रास्ता भटकने के दौरान हुई।

जानकारी के मुताबिक, विधायक की गाड़ी गलती से इम्पीरियल गोल्फ क्लब की बजाय एंपायर रिसॉर्ट की तरफ मुड़ गई। इसी दौरान संजय गुर्जर नामक युवक की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और टायर फट गया। गुस्से में आकर संजय और उसके साथियों ने विधायक की गाड़ी को घेर लिया और विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। फायरिंग की खबरें भी सामने आईं, जिसमें कहा गया कि विधायक के पीएसओ ने गोली चलाई, लेकिन पुलिस ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई फायरिंग नहीं हुई और दोनों पक्ष बाद में थाने पहुंचे लेकिन राजीनामा कर लिया।

हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है, पर किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि क्या कानून का भय आम नागरिकों और प्रभावशाली लोगों दोनों के लिए बराबर है?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here