Indore Crime News : शोरूम चोरी का खुलासा : घूमने आए दमोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, महंगे लैपटॉप और 50 हजार कैश बरामद

Parivesh
Indore Crime News

Indore Crime News : इंदौर। विजयनगर थाना पुलिस ने एचपी लैपटॉप शोरूम में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले हैं, जो इंदौर में अपने परिजनों से मिलने और घूमने आए थे। पुलिस के मुताबिक, पैसों की तंगी के चलते इन आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Indore Crime News : पुलिस ने बताया कि आरोपी शोरूम से महंगे लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज, पेन ड्राइव, कॉलर माइक, हैंडसेट और करीब 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए थे। घटना तीन दिन पहले विजयनगर क्षेत्र के एचपी शोरूम में हुई थी, जिसकी शिकायत फरियादी सुधीर नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी।

READ MORE : Indore Fire Accident : पूजा का दीपक बना काल, थिनर गोदाम में आग से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत…

डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम नरेंद्र भगत विश्वकर्मा, सनी उर्फ सुनील माधव सोनी और सत्यम कृष्णा तिवारी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इंदौर घूमने आए थे और लगातार पार्टी करने के कारण उनके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी की साजिश रची।

READ MORE : Indore Mayor : महापौर की सख्त नाराज़गी, एमपीआरडीसी अधिकारियों को लगाई फटकार — सात दिन में सर्विस रोड दुरुस्त करने के निर्देश

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी के सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने उन्हें धर दबोचा। बरामद माल में सभी चोरी के लैपटॉप और नगदी शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों के खिलाफ दमोह जिले में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *