बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना के बाद बरेली पुलिस ने तुरंत दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने पाँच अलग-अलग टीमें गठित की हैं।
Read News : Jolly LLB-3 : फिल्म जॉली एलएलबी-3 पर हाईकोर्ट का नोटिस, अक्षय कुमार और अरशद वारसी को जवाब तलब
इस बीच सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह पोस्ट फिलहाल वेरीफाइड नहीं है और इसकी गहन जांच की जा रही है।













