CG NEWS : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव निलंबित, जेम पोर्टल से खरीदी में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

Sanjay Sahu

CG NEWS : रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आर्थिक अनियमितताओं के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी किया गया।

CG NEWS : विश्वविद्यालय में क्रय-विक्रय प्रक्रिया में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट में सामग्री खरीदी में गंभीर आर्थिक अनियमितताएं सामने आईं। विशेष रूप से GeM पोर्टल के माध्यम से की गई खरीद में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रिया में त्रुटियों की पुष्टि हुई।

CG NEWS : रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान शैलेंद्र दुबे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही प्रकरण में अलग से विभागीय जांच भी की जाएगी, जिसमें दोष सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

CG NEWS : उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हलचल देखी जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *