Digital Voter List : दिल्ली। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र की मूल भावना को चोट पहुंचाई जा रही है। इस मुद्दे पर उन्होंने एक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से लोग इस मांग का समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट… pic.twitter.com/BIahCz2YBb
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2025
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है। उनका कहना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि जनता और राजनीतिक दल स्वयं उसका ऑडिट कर सकें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे http://votechori.in/ecdemand वेबसाइट पर जाकर या 9650003420 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान का हिस्सा बनें। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपने समर्थन के प्रमाणपत्र साझा किए। कुछ ने मिस्ड कॉल देकर स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए और राहुल गांधी को टैग किया।
वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट… pic.twitter.com/BIahCz2YBb
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2025
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से उनके आरोपों पर एक डिक्लेरेशन मांगा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी आयोग की इस मांग को साझा करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें शपथ या घोषणा के तहत उन अयोग्य मतदाताओं के नाम प्रस्तुत करने चाहिए, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे मतदाता सूची में हैं।
If Rahul Gandhi values his own credibility, he must, under Declaration/Oath, submit the names of the ineligible electors he claims are on the voter list, as mandated by Rule 20(3)(b) of the Registration of Electors Rules, 1960.
Failure to do so will make it abundantly clear that… https://t.co/Fj9BuUtu7x
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 10, 2025
अमित मालवीय ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है और वे केवल राजनीतिक नाटक कर रहे हैं। उनके अनुसार इस तरह का आचरण न केवल लापरवाही भरा है, बल्कि यह तथ्यों को तोड़-मरोड़ने, जनता के मन में संदेह पैदा करने और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनावों के लिए जिम्मेदार एक संवैधानिक संस्था को बदनाम करने की कोशिश है।
राहुल गांधी का कहना है कि यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है और साफ-सुथरी मतदाता सूची इस दिशा में सबसे जरूरी कदम है।













