Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

शहडोल पुलिस का डिजिटल नवाचार : थानों में लगे क्यूआर कोड से जनता सीधे दे सकेगी फीडबैक

शहडोल। तकनीक के इस युग में अब पुलिसिंग भी स्मार्ट होती जा रही है। शहडोल पुलिस ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की है। एसपी रामजी श्रीवास्तव की अगुवाई में जिले के सभी थानों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं, जिन्हें स्कैन कर आम नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव या फीडबैक सीधे तौर पर दर्ज कर सकेंगे।

इस तकनीकी नवाचार के जरिए अब नागरिक यह भी दर्ज कर पाएंगे कि उन्हें थाने में त्वरित सुनवाई मिली या नहीं। इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और आम जनता को समय पर न्याय मिलने की संभावना मजबूत होगी।

क्यूआर कोड स्कैन करने पर एक डिजिटल फॉर्म खुलेगा, जिसमें लोग अपनी बात सीधे लिख सकेंगे। इससे न केवल शिकायतों की निगरानी होगी, बल्कि उच्चाधिकारी भी सीधे इन फीडबैक तक पहुंच सकेंगे। पुलिस प्रशासन का यह कदम न सिर्फ व्यवस्था को आधुनिक बना रहा है, बल्कि जनसुनवाई को भी अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बना रहा है।

यह पहल आने वाले समय में जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी और तकनीक के उपयोग से बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds