HomeMadhya Pradeshस्मृति ईरानी पहुंची महाकाल मन्दिर...गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका, नन्दी हाल...

स्मृति ईरानी पहुंची महाकाल मन्दिर…गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका, नन्दी हाल में की शिव आराधना…

Date:

Related stories

उज्जैन | उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महाकाल मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका। इस दौरान संजय पुजारी ने पूजन अर्चन करवाया।

इसके बाद स्मृति ईरानी नन्दी हाल में बैठी जहां उन्होंने शिव आराधना की। वहीं महाकाल मंदिर समिति द्वारा प्रसाद व बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।मीडिया से चर्चा में स्मृति ईरानी ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं जिन्हें बाबा महाकाल दर्शन देते हैं । मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सब परिवार सुखी रहे, समृद्ध रहे, सभी चुनौतियों पार करें। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हर सैनिक और उसके परिवार को मिले । जो लोग शहीद हुए हैं बाबा उन्हें अपनी शरण में जगह दे। हम भाग्यशाली हैं हमें ऐसी मातृभूमि प्राप्त हुई है। हर बहन का सिंदूर सुरक्षित रहे । यह वह देश है जिसने शक्ति स्वरूपा को पूजा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here