Dhamtari News: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती, शादी से इनकार के बाद कमरे में दी जान; आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Dhamtari News

Dhamtari News:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देने, मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान कवर्धा निवासी 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पिंकी और धमतरी के गोकुलपुर वार्ड क्रमांक 36 निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि युवक ने पिंकी को शादी का भरोसा दिया था, लेकिन उसके अन्य लड़कियों से भी संबंध थे।

 

होटल के कमरे में हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद पिंकी 24 सितंबर को कवर्धा से धमतरी पहुंची और होटल CG-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी। 25 सितंबर की शाम टिकेश्वर उससे मिलने होटल पहुंचा। यहां दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई।

 

इसके बाद 25 सितंबर को पिंकी ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Dhamtari News: पुलिस ने 9 अक्टूबर को आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *