Tuesday, May 19, 2026
39.1 C
Raipur

T20 match in Raipur : रायपुर में टी-20 मैच: भारत–न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को रायपुर में होगा मैच, मुकाबले से पहले बदलेगी स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था

T20 match in Raipur : रायपुर । रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीसीए) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात यह है कि इस बार संघ ने दर्शकों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था में बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया है।

 

T20 match in Raipur : दरअसल, पिछले साल दिसंबर में आयोजित वनडे मुकाबले के दौरान दर्शकों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था। शाम के समय बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन कई स्टैंड की सीटें भर जाने के बाद एंट्री गेट बंद कर दिए गए थे। इससे नाराज दर्शकों ने विरोध जताया और कुछ स्थानों पर गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश भी की, जिससे स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। इस घटना ने न केवल आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी थी।

T20 match in Raipur : इन्हीं अनुभवों से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार पहले से बेहतर और व्यवस्थित योजना तैयार की है। सीसीए के अनुसार, टी-20 मैच के दौरान स्टेडियम के आधा दर्जन से अधिक गेटों पर प्रवेश और बाहर निकलने का समय पहले से तय किया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों की भीड़ को संतुलित तरीके से नियंत्रित करना और किसी भी तरह की अफरा-तफरी या अव्यवस्था से बचना है।

T20 match in Raipur : संघ के अधिकारियों का कहना है कि इस बार दर्शकों को अलग-अलग समय स्लॉट में स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि एक साथ अधिक भीड़ न जुटे। साथ ही, टिकट जांच की प्रक्रिया को भी तेज और सुचारु बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

T20 match in Raipur : दर्शकों का कहना है कि वनडे मैच के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने महंगे टिकट खरीदे होने के बावजूद स्टेडियम में प्रवेश न मिल पाने की शिकायत की थी। ऐसे में टी-20 मुकाबले से पहले क्रिकेट संघ द्वारा किए जा रहे ये बदलाव दर्शकों के लिए राहत भरे माने जा रहे हैं।

T20 match in Raipur : छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का दावा है कि इस बार किसी भी दर्शक को टिकट होने के बावजूद बाहर नहीं रोका जाएगा और सभी को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्टेडियम की क्षमता के अनुरूप ही टिकटों की बिक्री की गई है, ताकि सीटों की कमी जैसी स्थिति न बने।भारत–न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह टी-20 मुकाबला रायपुर के लिए खास महत्व रखता है। ऐसे में यह मैच न केवल क्रिकेट के लिहाज से, बल्कि आयोजन और व्यवस्थाओं के स्तर पर भी एक परीक्षा साबित होगा।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories