Deputy CM Vijay Sharma : रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा-दंतेवाड़ा क्षेत्र में एनआईए द्वारा 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अरनपुर आईईडी ब्लास्ट मामले में हुई यह कार्रवाई अपेक्षित थी और ऐसे कदम जरूरी हैं।
Deputy CM Vijay Sharma : विजय शर्मा के मुताबिक एनआईए की यह कार्रवाई माओवादी संगठन सीपीआई के सशस्त्र कैडरों के खिलाफ एक निर्णायक कदम है, जिसमें नकदी, लेवी रसीदें और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से बस्तर में शांति बहाल होगी।
कांग्रेस के SIR और BLO नियुक्ति संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने आंतरिक विवाद सुलझाए, उसके बाद ही वह इस विषय पर चर्चा कर सकेगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
बीजेपी के वोट बैंक पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि पार्टी ने “दिल जीता है, वोट नहीं चुराए”, और जनता भाजपा को दिल से पसंद करती है। उनका कहना है कि भाजपा रोज मेहनत करती है और किसी तरह के फिक्स वोट बैंक पर निर्भर नहीं है।
Deputy CM Vijay Sharma : धान खरीदी को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार पूरी तैयारी कर रही है। पिछली बार रिकॉर्ड धान खरीदी हुई थी और इस बार भी पारदर्शिता बनाए रखते हुए उतनी ही मात्रा में खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। बाहर से धान लाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।













