कोरबा, छत्तीसगढ़। DEO का सख्त एक्शन : कोरबा जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले चार शिक्षकों पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
DEO का सख्त एक्शन : जानकारी के अनुसार, इन शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत उनके वर्तमान स्कूलों से अन्य स्कूलों में पदस्थ किया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन नहीं किया और इसके बजाय हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर दीं।
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान शिक्षकों की इन याचिकाओं को स्वीकार्य योग्य नहीं माना और उनके अभ्यावेदन को अमान्य कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद भी इन चारों शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण के तहत निर्धारित स्कूलों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।
DEO ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन शिक्षकों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस कदम से शिक्षा विभाग में नियमों के प्रति सख्ती का संकेत मिला है।













