Dabra Crime : डबरा (पिछोर थाना क्षेत्र): पिछोर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चरवाहे के रूप में ज़मीन पर बकरियां चरा रही एक महिला के साथ मारपीट की गई और गोलियां भी चलाई गईं।
Dabra Crime : घटना बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण हुई। पीड़ित महिला सीमा बंजारा (निवासी वरग़वा) का आरोप है कि वह जब बकरियां चरा रही थी, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे अकेला देख मारपीट की और गोली चलाई।
Dabra Crime : घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर एसडीओपी सौरभ कुमार पहुंचे। उन्होंने घायल महिला का बयान लिया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डबरा भेजा।
Dabra Crime : पीड़िता के पति राजकुमार बंजारा ने बताया कि जिस ज़मीन पर यह घटना हुई, वह ज़मीन उन्होंने बटाई (किराए) पर ले रखी है और इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं, ज़मीन मालिक बदाम सिंह का भी इस मामले में पक्ष सामने आया है।
Dabra Crime : पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।











