CRIME NEWS: बुरहनपुर : बुरहानपुर जिले में वृत प्रिवेंटिव के द्वारा खकनार ब्लॉक के ग्राम दांतपहाडी, नीमपड़ाव, चिड़ियापानी बोरगांव , राजौरा के जंगलों में नाले किनारे दबिश की कार्यवाही की गई, कार्यवाही में 960 किलो महुआ लाहन, 45 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जप्त की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 105000/ रूपये है, कार्यवाही प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय कुचेरिया द्वारा की गई, जप्त महुआ लाहन को मौके से नष्ट किया गया। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।











