RAIPUR CRIME : देशभर में मोबाइल चोरी कर UPI से रकम उड़ाने वाला गिरोह धराया, चार आरोपी झारखंड-पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर। भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल चोरी कर उसमें से UPI के जरिए लाखों रुपये उड़ाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों को झारखंड के साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।

RAIPUR CRIME : इस गैंग के मुख्य सरगना देवा उर्फ देव कुमार महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अलग-अलग राज्यों में गैंग भेजकर मोबाइल चोरी करवाता था। पिछले तीन महीनों में (अप्रैल, मई और जून) इस गिरोह ने 80 से अधिक मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह के मूवमेंट बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में नोटिस किए गए हैं।

RAIPUR CRIME : शिकायतकर्ता गोविंद राम वाधवानी ने 22 जून को थाना तेलीबांधा में शिकायत दी थी कि जब वे सब्जी बाजार गए थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फोन पे के माध्यम से 1.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 418/25 धारा 303(2), 134 बी.एन.एस. दर्ज किया गया था।

RAIPUR CRIME : पुलिस ने पूर्व में थाना गुढियारी में इसी प्रकार के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए साहेबगंज (झारखंड) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में विशेष टीम भेजकर आरोपी विकास महतो, यासीन कुरैशी, शेख सुलेमान उर्फ राजन और अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने कांवड़िए बनकर आरोपियों की तलाश की और उन्हें पकड़ा।

RAIPUR CRIME : आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन, सिम कार्ड और QR कोड मिले हैं, जिनसे करोड़ों के ट्रांजैक्शन की बात सामने आ रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गिरोह तीन स्तरों पर काम करता है—एक टीम मोबाइल चोरी करती है, दूसरी टीम रकम ट्रांसफर कर कोलकाता भेजती है और तीसरी टीम वहां से रकम निकालकर झारखंड भेजती है।

RAIPUR CRIME : अब तक इस गिरोह से जुड़े 10 मोबाइल फोन, 1 लाख रुपये नकद और 10 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। गिरोह पर संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ थाना गुढियारी और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम का बड़ा योगदान रहा।

 

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपी

01. देवा उर्फ देव कुमार महतो पिता रतन लाला महतो उम्र 28 साल निवासी पोस्ट महाराजपुर, थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखण्ड।

02. कन्हैया कुमार मंडल पिता स्व सुधीर मंडल उम्र 22 साल निवासी मीना बाजार पोस्ट महाराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखण्ड।

03. विष्णु कुमार मंडल पिता संजय मंडल उम्र 22 साल निवासी मीना बाजार पोस्ट महाराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखण्ड।

04. ओम प्रकाश ठाकुर पिता लक्षमेश्वर ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू एशिया मार्केट कोलकाता पश्चिम बंगाल।

RAIPUR CRIME : कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. गुरूदयाल, सुरेश देशमुख, संतोष वर्मा, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. प्रमोेद बेहरा, दिलीप जांगडे, अविनाश टण्डन, राहुल गौतम, हिमांशु राठौड़, भूपेन्द्र मिश्रा, नितेश राजपूत, म.आर. बबीता देवांगन तथा थाना तेलीबांधा से सउनि. केजूराम ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

READ MORE : RAIPUR CRIME : महंगे दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाला फैजान उर्फ फज्जू गिरफ्तार, आर-1/5 और बुलेट बाइक बरामद

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *