Monday, May 25, 2026
34.3 C
Raipur

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम : भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर सड़क से संसद तक विरोध, हाईवे ठप, जनता हलाकान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में जोरदार आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम किया। राजधानी से लेकर जिलों तक कांग्रेसियों ने हाईवे और प्रमुख सड़कों को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान “ईडी-सीबीआई हटाओ, अडानी भगाओ – राज्य बचाओ” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम : राजधानी रायपुर बना प्रदर्शन का केंद्र

रायपुर के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस नेताओं को पहले से जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। मैग्नेटो मॉल के पास शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में ट्रक और मालवाहनों को रोका गया। वहीं विधानसभा रोड, दिलबाग ढाबा, साकरा, अभनपुर, आरंग, तिल्दा और खरोरा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इसमें छाया वर्मा, अनीता योगेंद्र शर्मा, शिवकुमार डहरिया, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सौरभ मिश्रा और अन्य नेताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

बिलासपुर और महासमुंद में भी जाम

बिलासपुर-रायपुर हाईवे (NH-130) पर चरणदास महंत, अटल श्रीवास्तव समेत कई नेताओं ने चक्का जाम किया। महासमुंद में भी कांग्रेसियों ने NH-53 और NH-353 पर चार जगहों पर सड़कें जाम कीं। विनोद चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, चातुरी नंद, द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम

कवर्धा और बालोद में हाईवे ठप

कवर्धा में NH-30 पर कांग्रेसियों ने तंबू गाड़ कर सड़क पर ही डेरा डाल दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे तक जाम जारी रहा। वहीं बालोद के कुसुमकसा तिराहा चौक पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर अनीला भेड़िया और संगीता सिन्हा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

प्रशासन सतर्क, आमजन परेशान

सभी प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। मगर मुख्य राजमार्गों पर जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories