भोपाल। मध्यप्रदेश में कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। नाराज कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय के भोपाल स्थित सरकारी निवास का घेराव किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री से इस्तीफा देने और माफी मांगने की भी मांग की। इस दौरान पुलिस ने नाराज कार्यकर्ताओं को बेरिकेटिंग के जरिए रोका, जिससे मौके पर हल्का तनाव पैदा हो गया।
Read More : MP News : बुरहानपुर में सड़क हादसा : डंफर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि विजयवर्गीय का बयान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और समाज की संस्कृति के खिलाफ था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे।













