M.P News : इंदौर में जब अचानक रुका CM मोहन का काफिला, मौसा पराठा हाउस में लिया ‘पोहा-जलेबी’ का मजा

Rahul Goshwami
CM मोहन यादव

इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सहज और जमीन से जुड़े अंदाज़ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इंदौर एयरपोर्ट जाते समय उनका काफिला अचानक शहर के मशहूर मौसा पराठा हाउस पर रुक गया, जहां मुख्यमंत्री ने इंदौर की पहचान माने जाने वाले पोहा-जलेबी और चाय का आनंद लिया। इस अनौपचारिक पल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ बैठकर की बातचीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न सिर्फ पोहा-जलेबी खाते नजर आए, बल्कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ बैठकर आत्मीय बातचीत भी की। उन्होंने कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री की यह सादगी और आम लोगों से जुड़ाव लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

Read More : M.P News : सिंगरौली- वार्ड 34 के भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

कार्यक्रम से एयरपोर्ट जाते वक्त लिया स्वाद

दरअसल, मुख्यमंत्री इंदौर के गोल्डन स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की अगवानी के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला होटल के पास रुका और मुख्यमंत्री ने अचानक पोहा-जलेबी खाने का मन बना लिया।

नेताओं की भी रही मौजूदगी

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर इंदौर के पारंपरिक नाश्ते का स्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मुख्यमंत्री की सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं। लोग इसे मुख्यमंत्री का “जनसंवाद वाला अंदाज़” बता रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *