children’s day slang song : बाल दिवस पर शिक्षक ने लांघी मर्यादा : छात्राओं संग फूहड़ गीत पर लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप

VIKASH KHALKHO

children’s day slang song : मऊगंज। मऊगंज जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटहा कला से आए एक वीडियो ने पूरे शिक्षा तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बाल दिवस जैसे पवित्र अवसर पर विद्यालय परिसर में एक शिक्षक छात्राओं के साथ फूहड़ भोजपुरी गीत “हमार पियवा चलाबै डीजल गाड़िया” पर ठुमके लगाते नजर आए। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत ने गुरु-शिष्य संबंध की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : Mojo Mushroom Factory Case : दोबारा बालश्रम! रायपुर में फिर मोजो मशरूम-बिस्किट फैक्ट्री से 109 बच्चों का रेस्क्यू, कब जागेगी सरकार…

children’s day slang song : वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति विद्यालय का शिक्षक राजबिहारी साकेत बताया गया है। वीडियो में वह मंच पर मौजूद स्कूल की छात्राओं के साथ अशोभनीय गीतों पर नृत्य करते दिखते हैं। यह घटना उस विद्यालय में हुई है, जिसके प्राचार्य एच.एल. साकेत स्वयं नईगढ़ी विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) भी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब खुद अधिकारी के विद्यालय में मर्यादाएं टूट रहीं हों, तो पूरे ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरेगी।

children’s day slang song : 14 नवंबर को बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोग और अभिभावक इस कृत्य से खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि स्कूल जहां बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है, वहां इस तरह का प्रदर्शन बेहद निंदनीय है।

Read More : Abujhmad anti-Naxal operation : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, नक्सली कामरेडों के स्मारक ध्वस्त…

children’s day slang song : जब इस मामले पर विद्यालय के प्राचार्य एवं BEO एच.एल. वर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बेहद औपचारिक और टालमटोल भरा जवाब देते हुए कहा— “मामला संज्ञान में आया है, देखता हूँ।” शिक्षा विभाग की इस उदासीनता पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं, क्योंकि घटना सामने आने के बाद भी अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

मऊगंज जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े ऐसे मामलों का लगातार सामने आना चिंताजनक है। अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने और मामला मीडिया में आने के बाद विभाग कोई ठोस कदम उठाता है या फिर मामला एक बार फिर की तरह दबा दिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *