Raipur Crime : उड़ीसा से रायपुर तक नशे का नेटवर्क बेनकाब, बस चालक गिरफ्तार; खम्हारडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में उड़ीसा के संबलपुर निवासी बस चालक संजय नाग को गिरफ्तार किया है, जो कमीशन लेकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई रायपुर तक करता था।

Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर स्थित गदवयाही मंदिर के सामने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सुनील बघेल और सचिन महानंद को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 459 नाइट्रोसन-10 टैबलेट और बिक्री की 200 रुपये नकद बरामद किए गए थे। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.83 लाख रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime : दोनों आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 21(बी) और 22 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया था।

Raipur Crime : पूछताछ में खुला सप्लायर का राज

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित नशीली गोलियां उन्हें उड़ीसा के संबलपुर निवासी संजय नाग उपलब्ध कराता था, जो उड़ीसा से रायपुर के बीच बस चलाता है और कमीशन लेकर नशीली दवाओं की सप्लाई करता था।

Raipur Crime : इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबलपुर पहुंचकर संजय नाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने नशीली टैबलेट की सप्लाई करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर खम्हारडीह थाने लाया गया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

Raipur Crime : अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने 459 नाइट्रोसन-10 टैबलेट और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। जांच के दौरान पुलिस अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर, रिसीवर और सहयोगियों की पहचान कर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है।

Raipur Crime : पुलिस की अपील

Raipur Crime : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सभी बस संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, पार्सल, मादक पदार्थ, विस्फोटक या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति और बस संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *