Tuesday, March 31, 2026
33.1 C
Raipur

Children With Special Needs : CBSE का बड़ा अपडेट : अब इन छात्रों को मिलेगी परीक्षा में खास सुविधा, रजिस्ट्रेशन डेट घोषित

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 में शामिल होने वाले दिव्यांग और विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN – Children With Special Needs) के रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित कर दी हैं। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा के दौरान इन छात्रों को अतिरिक्त सहयोग और सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

Read News : Singrauli News : झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही की सजा भुगत रही आदिवासी जनता, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल…

सीबीएसई ने देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे तय समय सीमा के भीतर पात्र छात्रों का पंजीकरण परीक्षा संगम (Pariksha Sangam) पोर्टल पर करें। इसके साथ ही स्कूलों को छात्रों के आवश्यक दस्तावेज और मेडिकल सर्टिफिकेट भी अपलोड करने होंगे।

कब और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 (सोमवार) रात 11:59 बजे तक चलेगी। इस अवधि में स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां पढ़ने वाले सभी पात्र छात्रों का पंजीकरण पूरा हो, ताकि उन्हें समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

स्कूलों को उठाने होंगे ये कदम

  • छात्रों को CWSN श्रेणी में चिह्नित करना।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट या विकलांगता प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना।
  • प्रत्येक छात्र की जरूरत के अनुसार परीक्षा सुविधाओं का चयन करना।
  • सीबीएसई द्वारा तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करना।

Read News : Reva News : रीवा पुलिस ने गुढ़ में लोडर से 4 क्विंटल से अधिक विस्फोटक सामग्री जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

छात्रों को होगा सीधा फायदा

जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी, चुनी गई परीक्षा सुविधाएं संबंधित छात्र के एडमिट कार्ड पर दर्ज हो जाएंगी। इससे परीक्षा केंद्र पहले से ही तैयार रहेंगे और छात्रों को अतिरिक्त समय, अलग बैठने की व्यवस्था, सहायक लेखक (राइटर) या अन्य विशेष इंतजाम बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो सकेंगे।

सीबीएसई की यह पहल न केवल दिव्यांग छात्रों के लिए परीक्षा प्रक्रिया को सहज बनाएगी बल्कि उन्हें समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories