Saturday, February 28, 2026
21.3 C
Raipur

Chhindwara News : बाघ का आतंक बरकरार : 2 माह 20 शिकार ,फिर भी वन विभाग के हाथ खाली, सुस्त कार्यप्रणाली

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। बिछुआ रेंज के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दो माह से अधिक समय से बाघ की मूवमेन्ट से ग्रामीणों में भय का माहौल है । बीते दो माह में बाघ ने लगभग 20 पालतू मवेशियों के शिकार कर चुका है। लेकिन उसके बाद भी वन विभाग की तमाम प्रयास के बाद भी बाघ वन विभाग की पकड़ से कोसो दूर है। इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग अपने कार्यो के प्रति कितना जिम्मेदार है।

Chhindwara News : दरअसल पूर्व वनमण्डल के अंतर्गत आने वाले बिछुआ रेंज के सोनपुर बिट के ग्राम चंद्रपुर में बीते दिनों बाघ ने बैल का शिकार कर लिया है। हालांकि मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है । वैसे वन विभाग की टीम को उसी क्षेत्र मे बाघ के पगमार्क जरूर नजर आए है । बाघ की मूवमेंट के बाद वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रो में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब हो कि 2 माह से बाघ ने लगभग 20 मवेशियों का शिकार कर मौत के घाट उन्हें उतार दिया है।

Chhindwara News : पिंजरा लगाने के बाद भी वन विभाग नाकाम

Chhindwara News : बिछुआ रेंज में लगातार 2 माह से बाघ का मूवमेन्ट होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल है। बाघ की मूवमेन्ट को लेकर अब वन विभाग द्वारा अब सोनपुर सर्किल में पिंजरा लगाया गया है । लेकिन अभी तक वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए नाकाम साबित हुआ है। हालांकि बाघ को पकड़ने के लिए कुछ दिनों पूर्व पिंजरे में बाघ के शिकार के लिए नकली बकरी का मॉडल भी रखा गया। जिससे बाघ करने आये और पिंजरे में कैद हो जाए। लेकिन उसके बाद भी बाघ वन विभाग की पकड़ से कोसों दूर है।

Chhindwara News : कैमरे में शिकार करते हुए हुआ कैद

Chhindwara News : बिछुआ वन विभाग अमले ने जिन स्थानों में बाघ ने शिकार किया है । उन सभी स्थानो में वन विभाग ने बाघ की मूवमेन्ट के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा चुका है । हालांकि वन विभाग की माने तो एक बार बाघ शिकार करते हुए केमरे में कैद हो चुका है.

Chhindwara News : इस कारण से बना हुआ है मूवमेन्ट

Chhindwara News : बात करें बिछुआ रेंज में विगत दो माह के अधिक समय से बाघ की मूवमेन्ट का मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कन्हान नदी होने के कारण बाघ समेत अन्य वनप्राणी जंगल मे पानी की कमी होने की वजह से अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी में आकर पानी पीते है । उसके बाद कन्हान नदी से सटे गांव में किसी भी पालतू पशु का शिकार कर अपनी भूख शांत करते है ।

Chhindwara News : इनका कहना है…..

Chhindwara News : बिछुआ रेंज में लगातार बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। महाराष्ट्र क्षेत्र का पेंच पार्क लगा होने के कारण भी बाघ की की मूवमेंट बनी हुई है। लगातार बाघ की लोकेशन को ट्रेस करने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। हालांकि अभी कुछ दिनों से बाघ की कोई जानकारी सामने नही आई है।

करिश्मा शेख रेंजर बिछुआ रेंज

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories