Surajpur Police Holi Alert : सूरजपुर ब्रेकिंग : होली पर हुड़दंग करने वालों पर बरसेगी पुलिस की लाठी; डीआईजी प्रशांत ठाकुर ने दिए सघन चेकिंग और सख्त कार्रवाई के निर्देश

VIKASH KHALKHO

Surajpur Police Holi Alert : सूरजपुर : आगामी होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए सूरजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हुड़दंगियों और स्टंटबाजों पर पैनी नजर

एसएसपी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन और होली के दिन शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर, स्टंटबाजी और तीन सवारी घूमने वालों पर पुलिस का विशेष पहरा रहेगा। एसएसपी ने शांति समिति की बैठकें आयोजित कर नागरिकों से संवाद करने के भी निर्देश दिए हैं।धीमी जांच पर प्रभारियों को फटकार

बैठक के दौरान एसएसपी ने लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा की। धारा 173(8) के मामलों में धीमी प्रगति और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने या विवेचना में देरी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतापपुर और चंदौरा थानों द्वारा तकनीकी कार्यों में बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने प्रसन्नता भी व्यक्त की।

जनता से सहयोग की अपील

डीआईजी श्री ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व मर्यादित तरीके से मनाएं और यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम नंबर 94791-93999 जारी किया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।प्रमुख निर्देश एक नजर में:

  • वाहन चेकिंग: ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग कर नशेड़ियों और स्टंटबाजों पर कार्रवाई।
  • शांति समिति: हर थाना क्षेत्र में गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक।
  • अपराध समीक्षा: लंबित वारंटों की तामीली और गुंडा-बदमाशों की नियमित चेकिंग।
  • तकनीकी दक्षता: सभी विवेचकों को कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक में दक्ष बनाने के निर्देश।
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *