Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Kanker Bear Cub Rescue: कांकेर के कुसुमपानी में कुएं में गिरा भालू...

Kanker Bear Cub Rescue: कांकेर के कुसुमपानी में कुएं में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Kanker Bear Cub Rescue: कांकेर। Kanker Bear Cub Rescue अभियान के तहत कांकेर वन मंडल के कुसुमपानी गांव में एक कुएं में गिरे भालू के शावक को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू के तुरंत बाद शावक को जंगल की ओर रवाना कर दिया गया, जहां पास ही मादा भालू भी मौजूद थी।

मिली जानकारी के अनुसार, कुसुमपानी गांव के पास स्थित एक कुएं में भालू का छोटा बच्चा अचानक गिर गया था। शावक के कुएं में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद शावक को सकुशल बाहर निकाला।

कुएं से बाहर निकलते ही भालू का शावक तेजी से पास के जंगल की ओर भाग गया। अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल के पास जंगल के मुहाने पर मादा भालू भी मौजूद थी, जिसके पास शावक सुरक्षित पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों कांकेर वन मंडल क्षेत्र में वन्यप्राणियों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। रिहायशी और ग्रामीण इलाकों के आसपास भालुओं और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जंगल के नजदीकी इलाकों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here