Chhindwara News : अंकित वाईकर / छिंदवाड़ा,/ पांढुर्णा : पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील में एक आटा चक्की संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी छोटी बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर अश्लील वीडियो दिखाता था और छेड़छाड़ करता था.
Chhindwara News : सौसर एसडीओपी प्रियंका पांडे ने बताया कि 55 वर्षीय आरोपी आटा चक्की के पास खेलने वाली बच्चियों को निशाना बनाता था. वह उन्हें चॉकलेट देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाता और मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था.आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित 6 धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.
Chhindwara News : पीड़ित बच्ची के परिजन ने बताया कि बच्चियों की मदद से 1 सितंबर को इस घटना की जानकारी मिली. उन्होंने बच्चियों से पूछताछ की. सत्यता सामने आने पर पीड़ित बच्चियों के परिजन सौसर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.











