Chhindwara News : अंकित वाईकर /छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी श्रीसन एंड फर्म’ के मालिक रंगनाथन गोविंदन को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे परासिया सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजने का आदेश दिया। एसआईटी ने रंगनाथन को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर 10 अक्टूबर को पेश किया था। जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया था।
READ MORE: CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: पटाखा खरीदकर लौट रहे दो भाइयों समेत तीन युवक गंभीर घायल
Chhindwara News : तमिलनाडु ले जाकर की थी जांच पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि किडनी फेल होने और बच्चों की मौत के मामलों की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। इसी टीम ने 10 अक्टूबर को रंगनाथन को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा लाया था। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद 12 अक्टूबर को SIT टीम जांच के लिए उसे वापस तमिलनाडु लेकर गई थी। केमिकल एनालिस्ट भी हो चुकी है गिरफ्तार तमिलनाडु में जांच के दौरान सिरप की लैब टेस्टिंग में गंभीर लापरवाही सामने आई थी। इसी मामले में कंपनी की केमिकल एनालिस्ट के. महेश्वरी को भी गिरफ्तार किया गया था। तीन दिन की रिमांड पर रखकर पूछताछ करने के बाद महेश्वरी को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
Chhindwara News : दोबारा रिमांड पर ले सकती है पुलिस सोमवार को रंगनाथन की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे परासिया सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। जरूरत पड़ने पर और नए तथ्य सामने आने पर आरोपी को दोबारा रिमांड पर लेने की मांग की जा सकती है।











