Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur C.G Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, 5 दिन...

C.G Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, 5 दिन तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh weather rain and thunderstorm alert 2026 : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वज्रपात और 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ स्थानों पर बिजली गिरने (वज्रपात) की स्थिति बन सकती है। 9 मई को हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं 8 से 12 मई के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में अधिकतम तापमान 39–40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि कई जिलों में बादलों और नमी के कारण तापमान स्थिर बना हुआ है।
Read more : MP Weather : मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से राहत

रायपुर और अन्य जिलों में बारिश के आसार

राजधानी रायपुर समेत उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार द्रोणिकाओं और चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।कई जिलों को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है।

मौसम विभाग की सावधानी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। गरज-चमक के समय घर के अंदर रहने, बिजली उपकरणों से दूरी बनाने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।साथ ही गर्मी को देखते हुए अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर की धूप से बचने की सलाह भी दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here