Baloda Bazar News : सुहेला मेला हत्या कांड का खुलासा: 2 अपचारी बालकों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, पीछा करने पर की थी युवक की हत्या

Sanjay Sahu
Baloda Bazar News

Baloda Bazar News : बलौदाबाजार। सुहेला मेला स्थल के पास युवक की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपचारी बालकों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Baloda Bazar News : घटना 28 सितंबर की है जब ग्राम सुहेला के मैदान में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान गोपाल साहू पिता नैनसिंह साहू, निवासी ग्राम मुड़पार, थाना हथबंद के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से होना प्रतीत हुआ, जिस पर थाना सुहेला में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Baloda Bazar News : जांच के दौरान पुलिस ने मेला स्थल में रातभर घूमने, झगड़ा करने और बहसबाजी में शामिल युवाओं के बारे में जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और 100 से अधिक गवाहों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर सभी ने जुर्म कबूल किया।

Baloda Bazar News : पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी मेला देखने आए थे। वहां एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा कर आरोपी मैदान की ओर भागे, जिनका पीछा मृतक गोपाल साहू ने किया। सुनसान जगह पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसे पकड़कर पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Baloda Bazar News : पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की (19), ठाकुर पाल (20), समीर वर्मा (18), रोशन यादव (23), निखिल ध्रुव (19) और दो अपचारी बालक शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *