Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Transformer Blast : कवर्धा में दहशत का मंजर: पोंडी में ट्रांसफार्मर बना...

Transformer Blast : कवर्धा में दहशत का मंजर: पोंडी में ट्रांसफार्मर बना आग का गोला, जान बचाकर भागे ग्रामीण।

0
85

Transformer Blast : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। वार्ड क्रमांक 7 में स्थित एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि ट्रांसफार्मर से निकलने वाली लपटों और काले धुएं के गुबार को देख आसपास के रहवासी अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण शुरुआती जांच और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच अचानक हुए धमाके के साथ ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। चूंकि ट्रांसफार्मर के ठीक बाजू में रिहाइशी मकान और सामने गाड़ियां खड़ी थीं, जिससे किसी बड़े विस्फोट या आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी।

वीडियो में दिखी भयावहता, कोई जनहानि नहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया गया। इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, हालांकि बिजली उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here